खेतो की जुताई के लिए कल्टीवेटर और रोटावेटर – Types of Cultivator for Tractors in hindi

4948
WhatsApp Group Join Now

Cultivators for Tractors कल्टीवेटर का उपयोग खेतो की जुताई के लिए किया जाता है |  खेतो की जुताई करने से खेतो की ऊपरी परत ढीली हो जाती है जिससे की बीजो की बुवाई करना आसान हो जाता है | कल्टीवेटर के और बहोत से कार्य है जिससे यह कृषि कार्य को आसान बना देता है जैसे बीजो की बुवाई करने के लिए खेतो में पंक्तिया या लाईने बनाना | तथा कम चौड़ाई वाले कल्टीवेटर से बिना पौधो को नुकसान पहुंचाये खेतो की निराई भी की जा सकती है | खेतो की गहरी जुताई के लिए भी हम शक्तिशाली कल्टीवेटर का उपयोग कर सकते है | कल्टीवेटर विविध प्रकार के होते है आइये जानते है कि जमीन एवं मिटटी  के अनुसार किस प्रकार के कल्टीवेटर का उपयोग करना चाहिए |

स्प्रिंग लोडेड टाइन कल्टीवेटर – Spring Loaded Tine Cultivators in hindi

स्प्रिंग लोडेड कल्टीवेटर
  • स्प्रिंग लोडेड टाईन कल्टीवेटर पथरीली जमीन की जुताई के लिए ज्यादा उपयोगी होता है | यदि ऐसी भूमि में आम कल्टीवेटर का उपयोग किया जाये तो उसके टूटने या मुड़ने का खतरा बना रहता है|
  • स्प्रिंग लोडेड टाईन कल्टीवेटर में टाईन के साथ लगे स्प्रिंग इसे पथरीली जमीन पर हानि पहुंचने से बचाते  हैं |
  • यह कल्टीवेटर 7,9 11,13 टाईन में उपलब्ध होतें है |  परन्तु 9 टाईन वाले कल्टीवेटर को अधिक उपयोग में लाया जाता हैं |
  • यह गीली एवं सुखी दोनों प्रकार की मिटटी की जुताई के लिए उत्तम होती है |
  • यह ट्रैक्टर की हइड्रोलिक पद्धति द्वारा नियंत्रित किया जाता है |

रिजिड टाइन कल्टीवेटर – Rigid Tine Cultivator in hindi

  • सख्त  मिटटी की जुताई सफलतापूर्वक की जा सकती है |
  • रिजिड टाईन कल्टीवेटर

    इसमें भी जुताई की गहराई ट्रैक्टर की हइड्रोलिक पद्धति से नियंत्रित की जाती है

  • खेतो में उत्पादन के बाद खरपतवार को दूर करने में सहायक होता है |
  • यह सख्त एवं जमे हुए मिटटी को ढीला करके हवादार बनाने का कार्य करता है जिससे भूमि को पुनः जल्दी से जल्दी खेती के लिए तैयार कर लिया जाता है |
  • रिजिड कल्टीवेटर भी 7 से 13 टाईन तक उपलब्ध होतें है परन्तु इसमें 7 टाईन वाले कल्टीवेटर को उत्तम मन जाता है|

 

(और पढ़ें  – गोभी की किट और बीमारियां के बारे में )

बत्तख पैर कल्टीवेटरDuck Foot Cultivator in hindi

  • यह भी एक प्रकार का रिजिड कल्टीवेटर होता है
  • खेतो को बीज बोने हेतु तैयार करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है
  • इसके बतख पैर वाले टाईन मिटटी की हलकी परत को काटने में मदद करती है |
  • यह जाली वाले खरपतवार को भी काटने में तथा नियंत्रण में सहायक होता है |
  • पुनः मिटटी में नमी के प्रतिधारण के लिए भी इस कल्टीवेटर को जुताई के लिए उपयोग किया है|

रोटावेटर के बारे में –  about Rotavator in hindi

  • वर्तमान में रोटावेटर को खेती के लिए सबसे अच्छा मन जाता है| क्योंकि यह सुखी एवं गीली मिटटी दोनों में बेहतर जुताई के लिए सक्षम है|
  • फसल काटने के बाद जटिल खरपतवार को हटाना मुश्किल कार्य होता है किन्तु रोटावेटर की सहायता से आसानी से काटकर मिटटी में मिला देता है |
  • यह कठोर से कठोर मिटटी को आसानी से काटती क्योंकि इसमें लगे बोरोन के ब्लेड बहोत ताकतवर होते है |
  • इसके उपयोग से खेतो की जुताई मितव्ययी (कम खर्च) तरीके से की जाति है |