रोहित शर्मा तरस रहे हैं एक-एक रन के लिए, जबकि मुंबई इंडियंस का भी हाल बेहाल हो गया… पूर्व कोच रवि शास्त्री ने असली कारण बताया है, जिससे MI की स्थिति इतनी बुरी हो गई।”

7
WhatsApp Group Join Now

मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम है, और कप्तान रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अपने नाम पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। लेकिन पिछले दो सालों से इस टीम की स्थिति चिंताजनक है। पिछले सीजन में, रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियन ने 14 मैचों में सिर्फ 4 जीते थे और अंक तालिका में सबसे निचले स्तर पर थे। इस साल आईपीएल 2023 में भी इस टीम की स्थिति कुछ ख़ास नहीं है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने 10 मैचों में से 5 जीते हैं और अब वे अंक तालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।

 

2019 के बाद से आउट ऑफ़ फॉर्म है रोहित शर्मा:-

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की इतनी बुरी हालत की असली वजह क्या है। चलिए अब हम जानते हैं कि रवि शास्त्री ने क्या कहा है…

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल 2019 के बाद से 400 रन का आकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा ने जहां 2020 में 12 मैचों में 332 रन बनाए तो वहीं 2021 में 13 मैचों में 381 रन, 2022 में 14 मैचों में 268 रन बनाए और अब आईपीएल 2023 में अभी तक 10 मैच में 184 रन ही बना सके हैं। अर्थात अब रोहित शर्मा एक भी रन बनाने के लिए तरस रहे हैं।

रविशास्त्री ने अपने ब्यान में आगे ये भी कहा, अगर आप एक बल्लेबाज़ के तौर पर रन बनाने लग जाते हैं तो एक कप्तान के तौर पर आपका काम आसान हो जाता है. इससे बॉडी लैंग्वेज में बदलाव आता है, मैदान पर आपकी ऊर्जा दूसरे प्रकार की होती है लेकिन जब रन नहीं निकलते तब परिस्थिति इसके एकदम विपरीत होती है. इसलिए एक कप्तान के तौर पर यह ज़रूरी है कि आपका निजी प्रदर्शन भी अच्छा हो। यही सेम टीम आने वाले दो तीन वर्षों में एक मज़बूत टीम बन सकती है, लेकिन इन्हें सही तरह से संयोजित करने की ज़िम्मेदारी कप्तान की ही है.