M.S. Dhoni का फर्स्ट टेस्ट विकेट कौन? केविन पीटरसन और धोनी के फैंस बीच शुरू हुई जुबानी जंग

6
WhatsApp Group Join Now

महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट की दुनिया के महान कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार हैं। इन्होने अपने समय में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वह सब कुछ किया है, जो शायद ही दुनिया का कोई और कप्तान कर पाएगा। हालांकि, धोनी ने साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आईपीएल में आज भी उनका क्रेज एक अलग ही स्तर पर है। इसका अंदाजा आप इन दिनों खेले जा रहे आईपीएल के मैचों से लगा सकते हैं।

आईपीएल में जब चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होता है और मैच के आखरी पालों में महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आते हैं, तब पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठता है। खैर, अब इस आईपीएल के बीच महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार केविन पीटरसन और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस आपस में भीड़ गए हैं।

मैं महेंद्र सिंह धोनी का पहला टेस्ट विकेट नहीं हु:-

जी हाँ, इस मामले को शुरू भी खुद केविन पीटरसन ने किया है। केविन पीटरसन का कहना है कि मैं महेंद्र सिंह धोनी का पहला टेस्ट विकेट नहीं हूँ। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले से जुड़े टेस्ट मैच का क्लिप भी साझा किया है। अब चूंकि धोनी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते नहीं हैं, और एक्टिव होते भी तो वह केविन पीटरसन की इस बात का जवाब शायद ही देते। ऐसे में अब महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ही केविन पीटरसन से भीड़ गए हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

2017 आईपीएल से शुरू हुई ये कहानी:-

सबसे पहले आपको बता दे की ये मामला शुरू होता है साल 2017 से. जब धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल से दो साल के लिए बैन हो गई थी. तब महेंद्र सिंह धोनी पुणे सुपरजायंट की टीम में खेल रहे थे. उसी दौरान एक मैच में केविन पीटरसन कमेंट्री करते हुए मैदान पर मौजूद मनोज तिवारी से कहते है की ‘धोनी से कहना कि वह उनसे बेहतर गोल्फ खेलते हैं.’ ये बात मनोज तिवारी ने धोनी से कही. तभी धोनी ने पलटकर जवाब दिया- ‘लेकिन वह अभी भी मेरे पहले टेस्ट विकेट है. ‘