ना चौके-छक्के जड़ने में ,ना रन लेने में कमी… तो फिर धोनी को जबरन कौन दिलाना चाहता है संन्यास? इन 5 कारणों की वजह से अभी संयास नहीं लेंगे धोनी

7
WhatsApp Group Join Now

आईपीएल का 16वां सीजन धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ रहा है, और इसमें लगभग सभी टीमें अपना शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, खिलाड़ी भी अपने लाजवाब प्रदर्शन का जलवा बखूबी बिखेर रहे हैं। इस सबके अलावा अगर बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में सीएसके भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है और इस समय धोनी की चेन्नई अंकतालिका में भी तीसरी पोजीशन पर बनी हुई है।

वहीं, माना जा रहा है कि आईपीएल का यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है, वे इस सीजन के खत्म होते ही आईपीएल से अपने संयास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, इस मामले पर महेंद्र सिंह धोनी का रुख बिल्कुल अलग है। अब तक हुए मैचों के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने दो बार अपने संयास के बारे में बात की है, लेकिन लोगों ने उन्हें इस मामले पर ज्यादा गौर नहीं दिया है।

बार बार किया लोगो का मुंह बंद:-

एक बार उनसे आईपीएल से संयास को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था की अभी इसमें बहुत समय, हमे और मैच खेलने है. वही इसके बाद जब बीती 3 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हुए मैच से पहले कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने उनसे कहा की आप अपने आखरी सीजन का आनन्द कैसे ले रहे है? तब धोनी ने फिर से मुंह बंद कर देने वाला जवाब दिया. धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा की यह आपने डिसाइड किया है की ये मेरा आखरी सीजन है, मैंने नहीं!